Published On: Sat, May 23rd, 2026

गंडक नदी में डूबे भाई-बहन की मौत: गोपालगंज में नहाने गए थे, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाए ; एक साथ उठीं 2 अर्थियां – Gopalganj News




गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में करस घाट गांव के पास गंडक नदी में डूबने से दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा गांव निवासी हरेंद्र महतो के 9 वर्षीय बेटे श्रेयांश कुमार और सुरेंद्र महतो की 8 वर्षीय बेटी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने निकले थे। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वे गंडक नदी के करस घाट पर नहाने चले गए। नदी की तेज धारा और पानी में समाए नहाते समय अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख बहन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। हालांकि, नदी की तेज धारा और पानी की गहराई के कारण दोनों एक-दूसरे को बचा नहीं पाए और देखते ही देखते नदी में समा गए। उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। नदी किनारे मौजूद अन्य लोगों ने भी बच्चों को डूबते देख शोर मचाना शुरू किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बाद शवों को बाहर निकाला काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब दोनों बच्चों के शव एक साथ घर पहुंचे, तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। जब एक ही आंगन से चचेरे भाई-बहन की अर्थी एक साथ उठी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>