Published On: Sat, May 23rd, 2026

ICC Proposes Big Cricket Rules Change: T20 Inning Break, Test Pink Ball

Share This
Tags


  • Hindi News
  • Sports
  • ICC Proposes Big Cricket Rules Change: T20 Inning Break, Test Pink Ball | Ahmedabad

दुबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ICC क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में बदलाव पर विचार कर रहा है। - Dainik Bhaskar

ICC क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में बदलाव पर विचार कर रहा है।

ICC टेस्ट क्रिकेट समेत तीनों फॉर्मेट (वनडे और टी-20) में बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। सबसे अहम प्रस्ताव खराब रोशनी के दौरान टेस्ट मैच में रेड बॉल की जगह पिंक बॉल इस्तेमाल करने का है। हालांकि गेंद बदलने से पहले दोनों टीमों की सहमति जरूरी होगी।

इसके अलावा वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच को मैदान पर आने की अनुमति देने पर भी विचार हो रहा है। वहीं टी-20 मैचों में 20 मिनट के इनिंग ब्रेक को घटाकर 15 मिनट किया जा सकता है। इन प्रस्तावों पर 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड बैठक में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने पर नए नियम 1 अक्टूबर से लागू किए जा सकते हैं।

क्रिकबज के मुताबिक ये सभी प्रस्ताव गुरुवार को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमिटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में रखे गए। ICC क्रिकेट कमिटी के प्रमुख सौरव गांगुली भी बैठक में शामिल रहे।

टेस्ट मैचों में बैड लाइट की वजह से कई बार दिन में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता है।

टेस्ट मैचों में बैड लाइट की वजह से कई बार दिन में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता है।

बारिश या खराब रोशनी में गुलाबी गेंद से खेल

ICC के प्रस्ताव के मुताबिक टेस्ट मैच में बारिश या खराब रोशनी से खेल प्रभावित होने पर दोनों टीमों की सहमति से लाल की जगह गुलाबी गेंद इस्तेमाल की जा सकेगी। इसका मकसद डे-नाइट कंडीशन में मैच बिना रुकावट जारी रखना है। फिलहाल दिन के टेस्ट मैच लाल गेंद से और डे-नाइट टेस्ट गुलाबी गेंद से खेले जाते हैं।

अंपायर के पास लाइट मीटर होता है, जिससे वे देखते हैं कि कंडीशन खेलने लायक है या नहीं।

अंपायर के पास लाइट मीटर होता है, जिससे वे देखते हैं कि कंडीशन खेलने लायक है या नहीं।

ड्रिंक्स ब्रेक में मैदान पर जा सकेंगे हेड कोच

वनडे क्रिकेट में भी बदलाव के प्रस्ताव दिए गए हैं। वनडे में हर पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक होते हैं। अभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सिर्फ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं। इसमें भी ड्रिंक्स ले जाने वाले खिलाड़ियों का क्रिकेट ड्रेस में होना अनिवार्य है। नए नियम में हेड कोच को खिलाड़ियों से बात करने के लिए मैदान पर आने की परमिशन मिलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में कोच को पहले से इसकी इजाजत दी जा चुकी है।

वनडे में अभी सिर्फ सब्सिट्यूट खिलाड़ी ही ड्रिंक्स ब्रेक्स के दौरान मैदान पर जा पाते हैं।

वनडे में अभी सिर्फ सब्सिट्यूट खिलाड़ी ही ड्रिंक्स ब्रेक्स के दौरान मैदान पर जा पाते हैं।

टी-20 में ब्रेक 20 से घटाकर 15 मिनट करने पर विचार

टी-20 इंटरनेशनल मैच में दोनों पारी के बीच का ब्रेक 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट करने का प्रस्ताव है। इससे मैच जल्दी खत्म होंगे और ब्रॉडकास्ट शेड्यूल भी आसान होगा।

अवैध गेंदबाजी एक्शन पर हॉकआई की नजर

ICC ऑन-फील्ड अंपायरों को हॉकआई तकनीक उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। इससे मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जा सकेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर काफी चर्चा हुई थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर काफी चर्चा हुई थी।

पहला डे-नाइट 2015 में खेला गया था

दुनिया का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच नवंबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल पर खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया था। भारत ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

————————————————————-

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड रवाना:तिलक लगाकर विदाई दी गई; पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>