अवैध खनन पर ढोक नदी किनारे छापेमारी: किशनगंज में ट्रैक्टरों और अन्य गाड़ियों को मौके पर पकड़ा – Kishanganj (Bihar) News
>
![]()
किशनगंज जिले के बेलवा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। टेंगरमारी इलाके में ढोक नदी के किनारे चल रहे अवैध बालू खनन पर छापेमारी कर कई वाहनों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से अवैध बालू और मिट्टी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर यह संयुक्त छापेमारी अभियान एसडीएम और एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने नदी किनारे अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों को मौके पर पकड़ा। कई चालक हालांकि वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे। जब्त किए गए वाहनों को संबंधित थाने भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पर्यावरण और नदी तटों को भी गंभीर क्षति पहुंचती प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के बालू या मिट्टी का खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी तटों को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, टेंगरमारी और बेलवा इलाकों में लंबे समय से रात के अंधेरे में अवैध खनन का धंधा चल रहा था। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। अभियान आगे भी जारी रहेगा – एसडीएम एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ खुसरो सिराज ने कहा कि खनन माफियाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Source link
















>