Published On: Sat, May 23rd, 2026

गलगलिया पोस्ट ऑफिस मिनी ब्रांच में बदला,डाक सेवाएं प्रभावित: किशनगंज में लोगों का प्रोटेस्ट, कहा- 10,000 खाताधारक – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज के गलगलिया मुख्य बाजार में शनिवार को स्थानीय सैकड़ों लोगों व खाताधारकों ने एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गलगलिया पोस्ट ऑफिस को मिनी पोस्ट ऑफिस में बदलने के निर्णय के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से संचालित इस पोस्ट ऑफिस को कमजोर करना क्षेत्र की जनता के हित में नहीं है। पिन कोड को बरकरार रखा गया ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए और विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद पिन कोड को बरकरार रखा गया। हालांकि, अब पोस्ट ऑफिस को ब्रांच पोस्ट ऑफिस की जगह मिनी पोस्ट ऑफिस में बदल दिया गया है। लोगों का कहना है कि इस फैसले से डाक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। गलगलिया क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लगभग 10,000 खाताधारक हैं। आरोप है कि विभागीय कर्मियों ने केवल 2,000 खातों की जानकारी प्रस्तुत कर ब्रांच पोस्ट ऑफिस को हटाकर मिनी पोस्ट ऑफिस स्थापित करा दिया। इस बदलाव के कारण डाक वितरण प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही बचत खाता, आरडी, एफडी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनीऑर्डर और पेंशन जैसी आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गलगलिया सब-पोस्ट ऑफिस (एसओ) की सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बहाल नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि डाक सेवाओं को शीघ्र बहाल नहीं किया गया, तो खाताधारक अपने बचत खाते, आरडी, एफडी और अन्य योजनाओं को बंद कराने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने डाक विभाग से मांग की है कि गलगलिया एसओ (पिन कोड 855106) की सभी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुनः चालू कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>