कर्मनाशा नहर किनारे लगातार दूसरे दिन मिली मानव खोपड़ी: कैमूर में पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जुड़ा मामला – Kaimur News
>
![]()
कैमूर में शनिवार की सुबह कर्मनाशा मुख्य नहर के पास एक और मानव खोपड़ी बरामद हुआ है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव की है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब इस स्थान पर मानव कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी एक खोपड़ी मिली थी, जिसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बरामद कंकाल को कब्जे में ले लिया। इस घटना को चर्चित कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। पति-पत्नी का सिर पहले हो चुका बरामद पुलिस को अंदेशा है कि बरामद खोपड़ियां उसी हत्याकांड में लापता दो मासूम बच्चों की हो सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आरोपी की निशानदेही पर पति-पत्नी के दो सिर बरामद किए गए थे। फिलहाल, घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बरामद कंकालों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए जल्द ही गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।
Source link
















>