पूर्णिया में लव ट्रायंगल में महिला का मर्डर: प्रेमी ही निकला शादीशुदा गर्लफ्रेंड का हत्यारा, दूसरे आदमी से अवैध संबंध का शक था – Purnia News
>
![]()
पूर्णिया के बनमनखी में 20 मई की रात लव ट्रायंगल में महिला का मर्डर हुआ था। कोई और नहीं बल्कि प्रेमी ही महिला की हत्या का कातिल निकला। बॉयफ्रेंड को अपने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के ऊपर गैर मर्द से नजदीकियों का शक था। यही महिला की हत्या की वजह बनी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी मो. सहाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बनमनखी थाना क्षेत्र के हरिपुरमादी बिकोदर टोला और धरहरा चकला भुनाई वार्ड 1 से जुड़ा है। मृतका की पहचान बबलू राम की पत्नी पूनम देवी (35) के रूप में हुई थी। उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि महिला अपने दो बेटों के साथ घर में रहती थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि महिला का जानकीनगर के रहने वाले मो. सहाद के बीच अवैध संबंध था। दोनों के बीच पैसों का भी लेनदेन होता था। महिला का किसी दूसरे शख्स से भी संपर्क था जांच में यह भी सामने आया कि महिला का किसी दूसरे शख्स से भी संपर्क था। इसी बात को लेकर आरोपी मो. सहाद को महिला का गैर मर्द से भी अवैध संबंध होने का शक था। 20 मई की रात इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए बनमनखी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस की कड़ी पूछताछ में मो. सहाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शक और विवाद के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Source link
















>