Published On: Fri, May 22nd, 2026

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस पर DM-SP का दौरा: सुरक्षा व्यवस्था-रिकॉर्ड प्रॉसेस की जानकारी ली, नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया – Jehanabad News




जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने शुक्रवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की जानकारी ली, साथ ही नियमित मॉनिटरिंग और आवश्यक रख-रखाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अपराजित लोहान, जिला अग्निशमन पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>