Published On: Fri, May 22nd, 2026

नवादा में 9 दिन बाद लापता युवक का मिला शव: परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम की, आगजनी कर किया हंगामा – Nawada News




नवादा में लापता युवक का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले निवासी संजय यादव के इकलौते बेटे प्रिंस कुमार(20) के रूप में हुई है। प्रिंस 13 मई को लापता हो गया था। उसकी मां ने बताया कि नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई खोजबीन नहीं की। ई-रिक्शा लगाने को लेकर युवकों से हुआ विवाद परिजनों ने बताया कि प्रिंस का ई-रिक्शा लगाने को लेकर पूर्व में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर परिजनों ने कुछ युवकों को पुलिस के सामने पेश भी किया था। हालांकि, पुलिस एक हफ्ते तक युवक को ढूंढ नहीं पाई और पूछताछ के बाद अहम सबूत न मिलने पर उन युवकों को छोड़ दिया गया था। 9 दिन बाद युवक का शव हुआ बरामद 9 दिन बाद परिजनों ने खुद ही खोजबीन करते हुए नदी किनारे से प्रिंस का शव बरामद किया। एक ग्रामीण ने बालू उठाते समय शव को देखा था, जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली। प्रिंस का शव बोरे में बांधकर फेंका गया था। अब परिजन ने 6 से अधिक युवकों पर प्रिंस की हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>