Published On: Wed, May 20th, 2026

शेखपुरा में शिक्षा विभाग की रिव्यु मीटिंग संपन्न: ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों की अटेंडेंस, स्कूलों में फैसिलिटी पर फोकस – Sheikhpura News




शेखपुरा में बुधवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, नए आई.सी.टी. लैब के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने स्कूलों में साफ-सफाई, निर्बाध बिजली और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें अविलंब उपलब्ध कराने पर भी जोर शैक्षणिक और छात्र कल्याण योजनाओं के तहत त्रि-मासिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ छात्रों को समय पर दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें अविलंब उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी असैनिक निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ‘पीएम पोषण’ (मिड-डे मील) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ और मॉडल स्कूलों के निर्माण कार्य को गति देने पर भी बल दिया गया। बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए सामाजिक संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न ईंट-भट्टों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए हर हाल में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम, डीपीओ रवि शास्त्री सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता और शिक्षा विभाग के अन्य मुख्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>