Published On: Tue, May 19th, 2026

शेखपुरा में दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार देवर अरेस्ट: 6 साल पहले भाभी ने दर्ज कराई थी FIR, कोर्ट ने जारी किया था वारंट – Sheikhpura News




शेखपुरा के अरियरी थाना पुलिस ने देवपुरी गांव में छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार देवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवपुरी गांव निवासी चमरू पासवान के पुत्र दीपक कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यह मामला छह साल पुराना है। आरोपी के बड़े भाई कौशल पासवान की पहली शादी केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव की संगीता देवी से हुई थी। संगीता देवी ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया था और बाद में करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में दूसरी शादी कर ली थी। मामले में लंबे समय से अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने फरार आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेशों के आलोक में ही दीपक कुमार उर्फ विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>