किशनगंज के पोठिया में 4 तस्कर अरेस्ट, ब्राउन शुगर बरामद: NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई – Kishanganj (Bihar) News
>
![]()
किशनगंज की पोठिया थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार युवकों को 1.340 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोठिया थाना क्षेत्र के पनासी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंचल मंडल (24), तपन दास (28), जुबेर (20) और विशु दास (27) के रूप में हुई है। चंचल मंडल और तपन दास कुंदर गांव के निवासी हैं, जबकि जुबेर होटल इलुआबड़ी का रहने वाला है। विशु दास पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र की श्री कृष्णापुरी कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा पुलिस लंबे समय से क्षेत्र में नशा कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पोठिया थाना पुलिस की सराहना की है। थानाध्यक्ष अंजय अमन की सक्रियता और सख्त रणनीति से क्षेत्र में अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम को बल मिला है।
Source link
















>