Published On: Tue, May 19th, 2026

मधुबनी के रहिका में रोड एक्सीडेंट, युवक की मौत: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, सिर में गंभीर चोट से मौके पर गई जान – Madhubani News




मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कपलेश्वर रामपुर के समीप सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था मृतक युवक की पहचान खासमहल डुमरी गांव निवासी 18 वर्षीय चंदू चौपाल के रूप में हुई है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि चंदू सोमवार रात घर से बाइक लेकर रामपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>