गयाजी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग: चपेट में आने से एक महिला की मौत, घटना के समय सेकंड फ्लोर पर थी – Gaya News
>
![]()
गयाजी में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। चंद मिनटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें चारों ओर फैल गई। आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बांकेबाजार प्रखंड के रौशनगंज थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कुबड़ी गांव निवासी कैलाश साव की पत्नी चमेली देवी(52) के रूप में हुई है। हादसे के समय घर के ऊपरी मंजिल पर थी। जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आग इतनी भयावह थी कि गांव के कोई भी शख्स दूसरी मंजिल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक महिला की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Source link
















>