Published On: Mon, May 18th, 2026

युवक का शव मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला: अररिया के रानीगंज में घटना, पत्नी का फोन रिसीव नहीं हाेने पर पहुंचे फार्म – Araria News




अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र की परिहारी पंचायत के वार्ड संख्या 2 में एक युवक का शव उसके ही मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुजीत कुमार पासवान के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार पासवान बाजार से लौटने के बाद सीधे अपने मुर्गी फार्म चले गए थे। उनकी पत्नी काजल देवी ने उन्हें खाना खाने के लिए फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जब परिवार के अन्य सदस्य मुर्गी फार्म पहुंचे, तो अंदर से मोबाइल की घंटी बज रही थी। अंदर जाने पर उन्होंने सुजीत का शव फंदे से लटका देखा। बताया जा रहा है कि फार्म बाहर से बंद था, जिससे घटना और रहस्यमयी हो गई है। 2017 में किया था प्रेम विवाह मृतक सुजीत कुमार पासवान ने वर्ष 2017 में काजल देवी से प्रेम विवाह किया था। उनकी एक चार वर्षीय बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, सुजीत स्वभाव से शांत और मेहनती युवक थे, जो मुर्गी फार्म चलाकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>