ट्रेन में बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश: बैग में हाथ-पैर मिले; छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के CCTV की हो रही जांच – Bihar News
>
बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है।
.
सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी का है। पुलिस छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाल रही है।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम…
2 तस्वीरें देखिए…

लखनऊ जीआरपी की मौजूदगी में बक्से का ताला तोड़ा गया।

बक्से के अंदर से महिला का एक धड़ मिला, उस पर बोरी पड़ी थी।
S-1 कोच में स्टाफ को दिखा संदिग्ध बैग और बॉक्स
गाड़ी संख्या- 15114 छपरा से गोमतीनगर के बीच चलती है। ट्रेन छपरा से 16 मई की शाम 5:45 बजे चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। S-1 कोच में सफाई के दौरान स्टाफ को एक संदिग्ध बैग और बॉक्स मिला।
स्टाफ ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग के जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया।
इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30-35 साल के आसपास थी। अभी न तो सिर मिला है और न ही युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके हाथ पैर बैग में एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बक्से के पास ही एक बैग में महिला के हाथ और पैर मिले हैं।
रंगबिरंगा सूट पहने थी युवती
बॉक्स में मिली युवती रंगबिरंगा सूट पहने थी। इसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी गांव की रहने वाली हो सकती है। पहली नजर में देखने पर लग रहा है कि युवती को धारदार हथियार से काटा गया है।
आशंका है कि हत्यारे ने कसाईबाड़े में इस्तेमाल होने वाले चापड़ का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, युवती के शव पर किसी प्रकार की जबरदस्ती और चोट के निशान नहीं मिले हैं।
वहीं, बॉक्स में शव को कुछ इस तरह से पैक किया गया था कि खून के धब्बे अंदर ही रह गए। बाहर नहीं दिखे। हाथ-पैर भी पॉलीथीन में थे, उससे भी खून बाहर नहीं नजर आया।
शिनाख्त के लिए टीम बनी, यात्रियों से होगी पूछताछ
युवती के शव की शिनाख्त के लिए टीम बनाई गई है, जो बोगी में सवार यात्रियों से पूछताछ से लेकर रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल करेगी। दरअसल, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन कुल 20 स्टेशनों से गुजरती है। यह ट्रेन करीब 12 घंटे में सफर पूरा करती है।
ऐसे में जीआरपी रूट के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी चेक करेगी। बोगी में बॉक्स लेकर सवार होने वालों को सीसीटीवी से जांचेगी। एस- 1 बोगी में रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वाले यात्रियों का ब्योरा लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
————————-
ये खबर भी पढ़िए…
‘5 मिनट तक भाई का गला रेता, रातभर किए टुकड़े’:कैमूर में आरोपी का कबूलनामा, खून से लाल हो गया था कमरा; बच्चों को मजबूरी में मारा

“10 साल का गुस्सा चारों की हत्या के बाद ही शांत हुआ। भैया-भाभी हमारी मां और छोटे भाई के साथ मारपीट करते थे। अपने ही घर में उन्हें नौकर की तरह रखते थे। इसी वजह से हमने उनकी हत्या कर दी। पकड़ाए जाने के डर से हमने पूरी रात जागकर चारों शवों को 4–5 टुकड़ों में किया, ताकि किसी की पहचान न हो सके।”
कैमूर में अपने भाई-भाभी और भतीजा-भतीजी की हत्या करने वाले आरोपी विकास गुप्ता ने पुलिस के सामने ये बातें कबूल की हैं। पूरी खबर पढ़िए
















>