Published On: Mon, May 18th, 2026

कैमूर में शादी के 5वें दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार: 13 लाख के गहने-नकदी ले जाने का आरोप, बीमारी का बहाना बनाकर नहीं मनाया सुहागरात – Kaimur News




कैमूर के मोहनियां थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज पांचवें दिन ही नई नवेली दुल्हन कथित तौर पर घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है। मामला मोहनियां वार्ड संख्या-8 निवासी उमेश कुमार गुप्ता से जुड़ा है। पीड़ित पति ने इस संबंध में मोहनियां थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। 12 मई को हुई थी शादी जानकारी के अनुसार उमेश कुमार गुप्ता की शादी 12 मई 2026 को कटरा कला निवासी श्याम लाल साह की पुत्री रानी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन की विदाई कर उसे ससुराल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से दूरी बना ली थी और वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर रही थी। परिवार के लोग इसे सामान्य स्थिति समझकर नजरअंदाज करते रहे। रात में चुपके से हुई फरार पीड़ित परिवार के अनुसार 17 मई की रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। इसी दौरान देर रात दुल्हन मौका देखकर घर से फरार हो गई। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। वहीं, अन्य कमरों की सिटकनी बाहर से बंद थी। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अलमारी से गहने और नकदी गायब परिजनों ने जब घर की तलाशी ली तो अलमारी में रखे कीमती गहने और नगदी गायब मिले। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी में चढ़ाए गए जेवरात, परिवार की महिलाओं के गहने और करीब ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी हुए गहनों और नकदी की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि दुल्हन सारा सामान दो ट्रॉली बैग में भरकर ले गई। प्रेमी के साथ भागने का आरोप पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी अमित साह उर्फ सचिन साह के साथ फरार हुई है। परिवार का कहना है कि शादी पहले से ही एक साजिश के तहत की गई थी। घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। शादी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बड़ी उम्मीदों और खर्च के साथ बेटे की शादी की थी, लेकिन अब पूरा परिवार टूट गया है। पुलिस जांच में जुटी मामले की सूचना मिलने के बाद मोहनियां थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुल्हन और उसके कथित प्रेमी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>