तेजस्वी बोले- बीजेपी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी: पुलिस जाति विशेष को टारगेट कर फर्जी एनकाउंटर कर रही; मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे – Motihari (East Champaran) News
>
![]()
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने और एक जाति विशेष को निशाना बनाकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया। यादव ने दावा किया कि राज्य सरकार एक विशेष जाति के लोगों को निशाना बनाकर फर्जी एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता की सरकार नहीं है। सरकार के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री लोगों से ईंधन का कम उपयोग करने और सोना न खरीदने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे लोगों से कपड़े तक न पहनने को भी कह सकते हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है, जिससे देश की स्थिति खराब हो रही है। अपनी पुरानी भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, जो सच साबित हुआ। इसी तरह उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा की सरकार भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मोदी सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है
उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र में मजबूती से काम करने की अपील की। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी फिर से मजबूती के साथ लौटेगी और उनका समय भी आएगा। नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है और इस मामले में भाजपा के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। जब उनसे उनकी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पकड़े जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उसे पकड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार पेपर लीक होना इस बात का संकेत है कि इसमें बड़े स्तर पर लोगों की संलिप्तता है और सरकार उन्हें बचाने में लगी है।
Source link
















>