Published On: Thu, May 21st, 2026

किशनगंज में एनकाउंटर, पुलिस ने पीछा कर मारी गोली: बाइक चोर को पकड़ने के दौरान फायरिंग, सम्राट सरकार में 3 दिन में 5वां एनकाउंटर – Kishanganj (Bihar) News




सम्राट सरकार में एक और एनकाउंटर हुआ है। किशनगंज में बुधवार की रात बाइक चोरी गिरोह के एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी संतोष कुमार के मुताबिक, घायल अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में दो SI को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के भी हॉस्पिटल ले जाया गया है। एनकाउंटर टाउन थाना क्षेत्र के फरीनगोला रेलवे फाटक के पास चौहान बस्ती में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस को बाइक चोरी की घटना की सूचना मिली थी। तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। खुफिया जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, जहां अपराधी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे। भागने के दौरान पुलिस अधिकारियों और अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू के बीच गोलीबारी हुई। अपराधी पवन कुमार ने पुलिस पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस अधिकारी और अपराधी दोनों घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों और अपराधी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी उक्त स्थान पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने पुलिस की गोलीबारी को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया। मामले में आगे की जांच जारी है। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पवन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पवन कुमार के खिलाफ किशनगंज जिले में दो मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य जिलों में भी उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज और जेल भी जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि आज ये अकेले ही आया था और इसके अन्य साथी भी आने वाले थे।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व इसकी तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसके बाद से ही इसकी तलाश की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी विशाल राज भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>