प्रॉपर्टी डीलर मर्डर, पुराने विवाद-इंटरकास्ट मैरिज एंगल पर जांच: चलती बाइक पर बदमाशों ने मारी थी गोली, 50 की स्पीड में बाएं हाथ से की फायरिंग – Muzaffarpur News
>
![]()
मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बेखौफ तरीके से की गई कि बदमाश चलती बाइक से करीब 50 की स्पीड में उसका पीछा करते रहे और सड़क पर गिरने तक गोलियां बरसाते रहे। वारदात का दो CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें अपराधियों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस अब जमीन विवाद के साथ-साथ पुराने पारिवारिक विवाद और इंटरकास्ट मैरिज एंगल पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के मामा के घर लाया गया, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजनों ने बताया कि अंकित का भाई पश्चिम बंगाल में रहकर काम करता है। उसके घर पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक की है। मामा बोले- पहले भी भाई पर चली थी गोली मामा अजय झा ने बताया कि करीब दो साल पहले भी जमीन विवाद को लेकर अंकित के बड़े भाई मुकुल पर गोलीबारी हुई थी। उस दौरान परिवार के दो बच्चे भी बाल-बाल बच गए थे। इसके अलावा किसी अन्य विवाद की जानकारी परिवार को नहीं है। 10 साल पहले अंकित ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी एंगल को भी गंभीरता से जांचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अंकित पत्नी के साथ बाहर रहने लगा था, लेकिन बाद में वह अपने पैतृक गांव आने-जाने लगा। इसी दौरान पुराने विवाद फिर से सामने आने लगे थे। मामा के घर रह रहा था अंकित परिवार वालों ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से अंकित अपनी मामा के घर रह रहा था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ मिट्टी सप्लाई का भी कारोबार करता था। उसका ससुराल भी उसी इलाके के पास बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर ही हत्या की साजिश रची गई। चलती बाइक से मारी गई पांच गोलियां जानकारी के अनुसार अंकित बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा किया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि पीछे बैठे बदमाश ने बेहद करीब से बाएं हाथ से पहले गोली चलाई। गोली लगते ही अंकित लड़खड़ा गया, लेकिन अपराधी नहीं रुके। इसके बाद बाइक से उतर कर तीन गोलियां फायर की। फिर दौड़ते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद अंकित सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में एक गोली, मुंह में दो और सीने में दो गोलियां लगी थीं। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद किए खोखे, जांच तेज मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जमीन विवाद में मर्डर की आशंका सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
















>