Published On: Mon, May 25th, 2026

पूर्णिया में स्कॉर्पियो ने पुलिस वैन में मारी टक्कर: दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल, नशे की हालत में ड्राइवर समेत 4 युवक गिरफ्तार – Purnia News




पूर्णिया में स्कॉर्पियो ने पुलिस वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। ड्राइवर नशे की हालत में था। पुलिस ने गाड़ी सवार चार युवकों को पकड़ा है। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के कस्टम ऑफिस के पास की है। घायलों में एसआई अनिल दास, सिपाही गोपाल कुमार, होमगार्ड जवान दीपक कुमार समेत एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए GMCH ले जाया गया। सभी का इलाज चल रहा है।
पीछे से पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह टीम रात में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। समझौता कराने के बाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी मरंगा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। जांच में पता चला कि सभी युवक शराब के नशे में थे। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मिस्टर राज, गोलू कुमार और विष्णु प्रसाद के तौर पर हुई है। चौथे की पहचान नहीं हुई है। शहर के न्यू सिपाही टोला इलाके के रहने वाले हैं। गाड़ी पर ह्यूमन राइट्स का बोर्ड लगा था। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>