Published On: Mon, May 25th, 2026

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 76,200 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी, 24,000 पर पहुंचा; रियल्टी शेयरों में खरीदारी


नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 800 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों (1.10%) की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी आईटी में सबसे कम बढ़त है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है।

एशियन मार्केट में भी तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7848 32 0.41%
निक्केई (जापान) 65226 1887 2.98%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25606 220 0.86%

22 मई को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 50580 294 0.58%
नैस्डैक 26344 51 0.19%
S&P 500 7473 28 0.37%

बाजार में तेजी की वजह: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है।

ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है और बाजार में तेजी आ सकती है।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,798 | 22,558

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 22 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 232 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 65 अंकों (0.27%) की तेजी रही, ये 23,719 पर पहुंचा था। कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी रही।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>