कटिहार में रास्ता विवाद में फायरिंग: SIT ने दुनाली बंदूक-11 खोखे बरामद किए; 15-15 हजार का इनाम, आरोपी की तलाश जारी – Buxar News
>
![]()
बक्सर पुलिस ने जिले के चर्चित बीडीसी पिंटू सिंह हत्याकांड में सात साल से फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह चकिया और इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास यादव और मुलायम यादव के रूप में हुई है। दोनों जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल थे और इन पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कर्नाटक में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2019 में हुए बीडीसी पिंटू सिंह हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कर्नाटक में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। यह घटना 4 जुलाई 2019 की सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई थी। पसहरा निवासी बीडीसी पिंटू सिंह गांव के मुन्ना सिंह के साथ बाइक से बक्सर जा रहे थे। पिंटू सिंह का सेंट्रल जेल में ठेका कार्य चल रहा था। भभुअर और महदह गांव के बीच पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिंटू सिंह को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मुलायम यादव लगातार फरार चल रहे थे
पुलिस ने इस मामले में पहले कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन विकास कुमार और मुलायम यादव लगातार फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस ने उन पर इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और इसी अदावत के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई, डीआईयू तथा मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम शामिल रही। बक्सर पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Source link
















>