Published On: Thu, May 21st, 2026

मधेपुरा में बिजली गिरने से 2 की मौत: खेत में मकई सुखाते समय हादसा, 4 लोग झुलसे; अस्पताल में चल रहा इजाज – Madhepura News




मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल। घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज मृतकों की पहचान वार्ड एक निवासी गजेंद्र राम के बेटे पिंटू राम (16) तथा वकील राम के बेटे रंजीत राम (22) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में बीजल राम के पुत्र किशोर राम, राजेंद्र राम के पुत्र सुमन कुमार, मनोज राम के पुत्र अरविंद कुमार और सुनील राम के पुत्र साजन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। अचानक बदला मौसम का मिजाज, हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित गजेंद्र राम के बासा के समीप मक्का सुखा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से पिंटू राम और रंजीत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहारीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>