Published On: Wed, May 20th, 2026

प्रेम प्रसंग में मधुबनी के ठेकेदार की हत्या: इंजीनियर से मिलकर लौटते समय हुई घटना, दोस्त बोला- फोन पर किसी से विवाद हुआ था – Madhubani News




मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह निवासी 23 वर्षीय निखिल झा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। निखिल झा मंगलवार शाम 5 से 6 बजे के बीच अपने गांव से मधुबनी आए थे। वे आदर्श नगर कॉलोनी स्थित इंजीनियर अविनाश झा से एक निर्माणाधीन विद्यालय भवन के सिलसिले में मिले थे। मृतक के दोस्त सौरभ कुमार ने बताया कि इंजीनियर से मिलने के बाद निखिल का फोन पर किसी से विवाद हुआ था। जब ठेकेदार अपनी बाइक से राम जानकी चौक के पास पुलिया पर पहुंचा, तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। यह घटना रात करीब 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच हुई। निखिल झा की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बेटा भी है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अभी अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, ताकि कार्रवाई में कोई बाधा न आए। मृतक के परिजनों ने इस मामले पर कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>