फर्जी ईराक टूरिस्ट वीजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार: जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रा के दौरान पकड़ा फर्जीवाड़ा; फर्जी वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी जांच जारी – Jaipur News
>
![]()
जयपुर एयरपोर्ट पर फर्जी टूरिस्ट वीजा के जरिए ईराक जाने का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस थाना एयरपोर्ट जयपुर ईस्ट की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन फर्जी टूरिस्ट वीजा भी बरामद किए हैं। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर तीन व्यक्ति फर्जी टूरिस्ट वीजा के आधार पर ईराक की यात्रा करने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर उन्हें मौके पर ही रोक लिया गया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इस संबंध में थाना एयरपोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश कुमार (47) निवासी देवरिया बुजुर्ग, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, आलोक कुमार सिंह (31)निवासी थनौती, पटना, बिहार और रुपेश यादव (32) निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और फर्जी वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
















>