Published On: Tue, May 19th, 2026

शिवहर में पहले चाकू फिर गोली मारकर कारोबारी हत्या: दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, भाई ब्लॉक प्रमुख; आसपास के लोगों से पूछताछ जारी – Sheohar News




शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र में प्रमुख प्रमोद शाह के छोटे भाई और व्यवसायी समोद शाह की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई, जब समोद शाह अपनी दुकान बंद कर पैतृक गांव बखार चंडिहा लौट रहे थे। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, समोद शाह बसंत पट्टी में किराना, हार्डवेयर और खाद्य सामग्री की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात वे हमेशा की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही
बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के पास पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने समोद शाह पर चाकू से कई वार किए और गोली भी मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समोद शाह को तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही शिवहर एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>