Published On: Thu, May 14th, 2026

19 मई से ‘सहयोग शिविर’ का होगा आयोजन: जहानाबाद के कल्पा पंचायत में लगेगा पहला कैंप, अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे – Jehanabad News




बिहार सरकार 19 मई 2026 से पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं, जैसे भूमि विवाद, राशन कार्ड, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान करना है। जहानाबाद जिले में इसकी शुरुआत कल्पा पंचायत से होगी। राज्यभर में ये शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। जहानाबाद के कल्पा पंचायत में पहला सहयोग शिविर 19 मई को लगेगा। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीएम अनिल सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी संभावना, बीडीओ अनिल मिस्त्री और सीओ पंचायत भवन पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिविर को सफल बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>