मुजफ्फरपुर में दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार: गाड़ियों की जांच के दौरान पकड़े गए, कहा- शादी में रौब जमाना था, इसलिए साथ रखा था – Muzaffarpur News
>
![]()
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे एक शादी समारोह में रौब जमाने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शराबबंदी लागू करना और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। गाड़ियों की रेग्यूलर जांच के दौरान दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े इसी अभियान के तहत, 14 मई को कुढ़नी थाना पुलिस गुदरी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल कुमार सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह गांव का निवासी बताया गया है। आरोपियों की आपराधिक गिरोह से संबंध की जांच जारी पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और इलाके में अपना रौब जमाने के लिए हथियार साथ लेकर घूम रहे थे। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह या किसी बड़ी वारदात से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस संबंध में कुढ़नी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, दोनों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है।
Source link












>