Published On: Thu, May 21st, 2026

ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवक की मौत: फुआ के घर जा रहा था, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा – Bhagalpur News




भागलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रसलपुर थाना क्षेत्र के चकराजू गांव निवासी विकास कुमार सिंह का बेटा बिक्की कुमार (18) है। बिक्की ने 8वीं तक ही पढ़ाई की थी, फिर मजदूरी करने लगा था। बताया जा रहा कि बिक्की फुआ के घर आमडंडा जा रहा था। घटना रसलपुर थाना 50 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया मृतक के पिता विकाश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर जानकारी दी थी कि उनका बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बेटे के सीने में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और वाहन को जब्त कर थाना पहुंचा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>