दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या: शादी के 4 दिन बाद अपाचे बाइक न मिलने पर पति ने मारा,छानबीन शुरू – Kaimur News
>
![]()
भभुआ थाना क्षेत्र के रूईया गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। शादी के मात्र चार दिन बाद अपाचे मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान सरइयां (कुदरा) निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। अफसाना की शादी 15 मई 2024 को रूईया निवासी अब्दुल वाहिद उर्फ सोनू से हुई थी। मृतका के चचेरे भाई सहीन अंसारी ने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही पति सोनू और ससुराल वाले दहेज में अपाचे बाइक की मांग को लेकर अफसाना को प्रताड़ित कर रहे थे। सहीन अंसारी के अनुसार, अफसाना के पिता गरीब होने के कारण यह मांग पूरी करने में असमर्थ थे। बाइक न मिलने पर सोनू ने अफसाना को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर वे तुरंत रूईया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अफसाना का शव देखा। मृतका के गले और दोनों जांघों पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सहीन अंसारी ने पुलिस को बयान दिया है।
Source link
















>