Published On: Tue, May 19th, 2026

सोने का चेन छीन भाग रहे चोर की पिटाई: भागलपुर में स्नैचर पकड़ाया, लोगों ने पुलिस के हवाले किया – Bhagalpur News




भागलपुर के लोहिया पुल पर एक चैन स्नैचर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पिस्ता की रहने वाली प्रेरणा कुमारी अपने 5 साल के बेटे के साथ बाजार आई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट को काट लिया और मौके से भागने लगा। घटना के बाद बच्चे की मां प्रेरणा कुमारी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी सक्रिय हो गए। स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ जुट गई और कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम बंटी कुमार बताया है। वह मारूफचक इलाके का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगालने में जुटी है। पीड़ित महिला प्रेरणा कुमारी ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ मार्केट आई थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने बच्चे के गले से लॉकेट काट लिया और भागने लगा। उन्होंने बताया कि पहले तो वह घबरा गईं, लेकिन तुरंत हिम्मत जुटाकर शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ीं। महिला ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आरोपी को पकड़ा गया। इसके बाद डायल 112 की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। बता दें कि लोहिया पुल और स्टेशन के आसपास का इलाका काफी व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल है। इससे पहले भी इस इलाके में कई बार चैन स्नैचिंग और मोबाइल झपटमारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो जाते हैं।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>