Published On: Tue, May 19th, 2026

सोना ₹1168 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंचा: इस साल ₹26 हजार महंगा हो चुका; चांदी ₹2181 बढ़कर ₹2.70 लाख किलो हुई


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Silver Rates Rise May 19 2026 | Gold ₹1.59 Lakh, Silver ₹2.70 Lakh

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1168 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है।

वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 2,181 रुपए बढ़कर 2.70 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 2.68 लाख रुपए पर थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,58,907
22 ₹1,45,559
18 ₹1,19,180
14 ₹92,961

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,57,190
मुंबई ₹1,57,040
कोलकाता ₹1,57,040
जयपुर ₹1,57,190
भोपाल ₹1,57,090
पटना ₹1,57,090
लखनऊ ₹1,57,190
रायपुर ₹1,57,040
अहमदाबाद ₹1,57,090

सोर्स: goodreturns 19 मई 2026

सोना इस साल 26 हजार और चांदी 40 हजार महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26 हजार रुपए और चांदी 40 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.59 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.70 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीख सोना चांदी
31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420
31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350
28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135
30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331
19 मई 2026 ₹1,58,907 ₹2,70,221

नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA

सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की

केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>