यूपी से चोरी मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार: ट्रांजिट रिमांड पर गयाजी लाने की तैयारी, तीन दिन पहले बंद घर से लाखों की हुई थी चोरी – Gaya News
>
![]()
गयाजी के रघुनाथपुर गांव में विकास कुमार के बंद घर में शुक्रवार की रात हुई भीषण चोरी का खुलासा यूपी में हुआ है। वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से हुई है। शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। एक हथियार, दो जिंदा कारतूस, 780 ग्राम चांदी, 103 ग्राम सोने के आभूषण और एक इनोवा बरामद हुआ है। साथ ही ताला और तिजोरी तोड़ने वाले औजार भी मिले हैं। युपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मदनापुर थाना क्षेत्र के पंखाखेडा निवासी मगरूर, मिदरी, अबराम, पतले और पांचवां राहुल तोमर बंदायूं जिले का रहने वाले है। बरामद जेवरात को फतेहपुर के रघुनाथपुर गांव में हुई चोरी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। अन्य मामलों का भी हो सकता है खुलासा इधर, फतेहपुर पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। ताकि गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर गयाजी लाकर पूछताछ की जा सके। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। परिवार गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए थे बता दें, फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरीचट्टी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी विकास कुमार अपने परिवार के साथ बेटी के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए नवादा गए थे। शुक्रवार को वापस लौटे तो घर के मेन दरवाजा खोला हुआ मिला। जब घर के अन्य कमरे की छानबीन तो करीब 400 ग्राम सोने के जेवर,1 किलो चांदी के जेवर, पितल के बर्तन और कैश गायब थे। इस मामले में फतेहपुर थाना में शनिवार को ही केस दर्ज किया गया था।
Source link
















>