Published On: Mon, May 18th, 2026

बेगूसराय में जदयू के पूर्व विधायक की अश्लील तस्वीर वायरल: राजद MLA के नाम से बने FB अकाउंट से पोस्ट, बोगो सिंह ने दर्ज कराई FIR – Begusarai News




बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा सीट से पूर्व और जदयू के सीनियर नेता राजकुमार सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। वीडियो में राजकुमार सिंह एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की लड़की के साथ जो तस्वीर सामने आई है, उसे मटिहानी के वर्तमान विधायक बाबू सिंह के नाम से बनाए गए फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। इस मामले में मटिहानी के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने रिफाइनरी थाना एवं एनसीआरबी पोर्टल पर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने जिस फेसबुक आईडी से फोटो पोस्ट की गई है, उसे फर्जी बताया है। साथ ही दावा किया है कि AI के जरिए राजकुमार सिंह के साथ महिला की तस्वीर बनाई गई है। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने साइबर थाना में आवेदन देकर मामले के जांच की मांग की है। पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने एसपी मनीष से मिलकर इस पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस और साइबर थाना की टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं, फेसबुक आईडी ब्लॉक दिखा रहा है। जदयू के सीनियर नेता बोले- ये राजनीति में नीचता की पराकाष्ठा है इस संबंध में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि ऐसी राजनीति होने लगेगी तो सभी को दिक्कत होगी, ये राजनीतिक में नीचता की पराकाष्ठा है। राजकुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में विचारों का विरोध होना चाहिए, जो हुआ है, ये गलत परंपरा की शुरुआत है। ऐसी राजनीति से सभी लोगों को बचाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि मटिहानी और बेगूसराय जिला के लोग काफी प्रबुद्ध हैं और वे ऐसी बातों को समझते हैं। एआई के जमाने में किसी के भी चरित्र का हनन करना बहुत ही आसान काम है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है, हम सभी लोगों ने इसकी सच्चाई को खंगाला है। ये जिनके नाम की आईडी हो, गलत आईडी हो, फेक आईडी हो या उनकी आईडी का मिस यूज किया गया हो, ये नहीं होना चाहिए। इस पर प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को सूचना दी है, संबंधित पुलिस और संबंधित विभाग अपना काम करेगी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस कृत्य में जो लोग भी इसमें शामिल होंगे, वे जल्द से जल्द कानून के दायरे में आएंगे। अगर उनकी आईडी फर्जी है, वे अगर अपनी आईडी को फर्जी बता रहे हैं तो इसकी जांच पुलिस करेगी और जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। आज के जमाने में कोई सोचेगा कि वो बच जाएगा तो ये असंभव है। राजकुमार सिंह बोले- प्रथमदृष्टया वर्तमान विधायक बोगो सिंह का हाथ राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल होगी। जांच में जो सामने आएगा, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। मानहानि काफी मामला बन सकता है। प्रथम दृष्टया मैं तो कहूंगा कि इस मामले में विधायक बोगो सिंह का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से विधायक के जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं, उन कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो इसी फेसबुक आईडी से से शेयर की जा रही है। चुनाव के दौरान भी फोटो और वीडियो इस आईडी से शेयर होता था। मटिहानी विधायक के बेटे ने कहा- साइबर सेल में आवेदन दिया है, पुलिस जांच कर रही मटिहानी विधायक बोगो सिंह के बेटे सुमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया कि अज्ञात लोगों की ओर से मेरे पिता के नाम इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनाई गई है। इस फर्जी आईडी से पूर्व विधायक की तस्वीर वायरल की जा रही है। मामला सामने आने के बाद हम लोगों ने तत्काल साइबर सेल में आवेदन दिया है कि मामले की जांच की जाए। सुमित ने बताया कि ये सब जिसने भी किया है, वो बहुत गलत है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। मेरे पिता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम का उपयोग करके, पिता के राजनीतिक, सामाजिक छवि को बदनाम करने का प्रयास है। ये बहुत ही निंदनीय है, पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच करे। साइबर डीएसपी बोले- मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के पीए वीरेश कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि फेसबुक आईडी लिंक से से एआई जेनरेटेड अश्लील फोटो वायरल किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है। आईडी वर्तमान विधायक के नाम से है और पूरा मामला जांच का विषय है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>