Published On: Sun, May 17th, 2026

जहानाबाद में टीओपी थाने का उद्घाटन: विधायक ऋतुराज हुए शामिल, कहा- PM की विदेश यात्रा देशहित में – Jehanabad News




जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत बंधुगंज में नवस्थापित टीओपी थाना के उद्घाटन समारोह में घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋतुराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं पूरी तरह देशहित में हैं और इनके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। वैश्विक कूटनीति का बताया असर विधायक ऋतुराज ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है तथा कई देशों में एलपीजी की भारी कमी बनी हुई है। इसके बावजूद भारत में स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति का परिणाम बताया। निवेश और ऊर्जा सुरक्षा में मिल रहा लाभ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार दुनिया के बड़े देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहे हैं, ताकि भारत को निवेश, व्यापार, तकनीक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूती मिल सके। विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठा रहे हैं। देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए विधायक ने कहा कि जनता सब देख रही है और देशहित के मुद्दों पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार देश को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नए टीओपी थाना को बताया महत्वपूर्ण कदम इस दौरान विधायक ऋतुराज ने बंधुगंज में नवस्थापित टीओपी थाना को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि थाना खुलने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा माहौल मिलेगा।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>