Published On: Sat, May 23rd, 2026

दरभंगा में बाइक सवार 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, एक पिस्टल बरामद; दोनों के खिलाफ 6 से ज्यादा मामले दर्ज – Darbhanga News




दरभंगा में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि गश्ती के दौरान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोनार रोड इलाके से एक देशी पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पीछा कर दबोच लिया। जिसकी पह पहचान मुफ्ती मोहल्ला के रवि कुमार साह और रत्नोपट्टी निवासी अभिषेक कुमार पासवान के तौर पर हुई है। टीम ने खदेड़कर पकड़ा कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात टीम दोनार से स्टेशन रोड की ओर नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगे। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक पिस्टल मिला। पूछताछ में पता चला कि दोनों के खिलाफ नगर और कोतवाली थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>