Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli
>
पंचकूला में क्रिकेट अकेडमी में अभ्यास के दौरान शॉट लगाते हुए हमशक्ल गर्वित।
स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के बाद हरियाणा के पंचकूला निवासी गर्वित उत्तम की जिंदगी में पूरी तरह से बदल गई है। अब उसे सेलिब्रिटी के तौर तवज्जो मिलने लगी है। उसे सब जूनियर चीकू यानि जूनियर विराट कोहली ही कहकर बुलाते है। इन सबके बावजूद,
.
पचंकूला की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले गर्वित अब तक 3 बड़ी कंपनियों के ऐड को शूट कर चुके हैं। इससे परिवार को लाखों में रकम भी मिली है। गर्वित ने अभी मिल्क पाउडर, गद्दे की कंपनी और एक अन्य उत्पाद के लिए शूटिंग की है। वह कुछ लोकल कंपनियों के भी ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
सबसे खास यह कि विराट कोहली के साथ फिर से एक अन्य कंपनी का विज्ञापन शूट करने के लिए ऑफर आया है। इसके लिए गर्वित को साइन किया जा चुका है। विराट कोहली ने इस शूट के लिए अभी समय नहीं दिया है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रूका हुआ है। विज्ञापन की शूटिंग के लिए गर्वित को मुंबई बुलाया गया है।

दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत करते हुए गर्वित उत्तम।
दैनिक भास्कर को बताया विराट के साथ अनुभव
दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में गर्वित उत्तम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने करीब एक घंटे तक उस मुलाकात के दौरान बातचीत की थी। उसे कहा था कि यार तूने तो बचपन की यादें ताजा करवा दी। वहीं रोहित शर्मा व दूसरे खिलाड़ियों ने गर्वित को देखकर कहा था कि अब तो जूनियर चीकू भी तैयार हो गया है।
गर्वित उत्तम के अनुसार अब तो उसे दोस्त भी उसको जूनियर चीकू बुलाने लगे हैं। मैदान पर अब उसके खुद के नाम से कोई नहीं बुलाता। उसे इस बात की खुशी भी होती है लेकिन उसका अपने गेम पर पूरा फोकस है।

मोहाली स्टेडियम में IPL मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में भाई के साथ गर्वित।
IPL मैच देखने गए तो लोगों ने पहचान लिया
पंचकूला के गर्वित उत्तम का परिवार मोहाली स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए गया तो वहां पर क्रिकेट प्रंशसकों ने उसे देखते हुए चीकू कहकर बुलाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल 2026 को हुआ था। जिसमें काफी लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए।

गर्वित के बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए विराट कोहली।
ऐसे हुई थी विराट के हमशक्ल की खोज…
- विज्ञापन के लिए तलाश रहे थे बच्चा : देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। गर्वित को परिवार सहित गुजरात के वड़ोदरा बुलाया गया और विराट कोहली से मिलवाया गया।
- अपोलो टायर के लिए शूट हुआ था विज्ञापन: विराट कोहली खुद अपने नन्हे हमशक्ल को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। विराट के साथ गर्वित उत्तम की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है। कंपनी ने अपोलो टॉयर के लिए गर्वित का चयन किया था, जो टी-20 टूर्नामेंट के दौरान दिखाया गया।

विराट कोहली के साथ गर्वित।
4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी…
- पिता हिमाचल की फार्मा कंपनी में एग्जीक्यूटिव: हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर-11 में रहने वाले गर्वित उत्तम का परिवार मूल रूप से कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 साल पहले परिवार पंचकूला में शिफ्ट हो गया था। गर्वित के पिता सुरेंद्र सिंह हिमाचल के बद्दी की फार्मा कंपनी में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव जॉब करते हैं।
- पंचकूला में बैटिंग प्रैक्टिस करते हैं गर्वित: 8 साल के गर्वित उत्तम पंचकूला शहर के सेक्टर-11 की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में नियमित रूप से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने आते हैं। कोच संजय शर्मा गर्वित को 2 साल से और उनके बड़े भाई मयंक उत्तम को 5 साल से क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। गर्वित तीसरी कक्षा के छात्र हैं।
- कोच संजय शर्मा के पास आया फोन: कोच संजय शर्मा के पास कॉल आया था कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला बच्चा एड के लिए चाहिए। कोच संजय शर्मा अक्सर कहते थे कि गर्वित तो बिल्कुल विराट कोहली जैसा दिखता है। उन्होंने गर्वित का फोटो भेजा तो तुरंत कंपनी की ओर से ओके आ गया।
- वडोदरा में कोहली से गर्वित की मुलाकात: इसके बाद विराट कोहली से मुलाकात के लिए गर्वित को वड़ोदरा बुलाया गया था। गर्वित अपने पिता के साथ वहां पहुंचे। गर्वित की मुलाकात हुई तो कोहली उन्हें देखकर बड़े खुश नजर आए। कोहली ने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।
गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल
गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए।
————————–
ये खबर भी पढ़ें…
क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया

देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। (पूरी खबर पढ़ें)
















>