Published On: Fri, May 22nd, 2026

पूर्णिया में भाइयों ने बहन को घर से निकाला: पीड़िता ने लगाया मारपीट-जालसाजी का आरोप, थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार – Purnia News




पूर्णिया में भाइयों ने बहन को घर से निकाल दिया। सगे भाइयों ने पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर घर से बेघर कर दिया। महिला का आरोप है कि संपत्ति में हिस्सा मांगने पर फर्जी हस्ताक्षर कर भाइयों ने उसके साथ जालसाजी की। मामला शहर के जयप्रकाश नगर इलाके से जुड़ा है। पीड़िता की पहचान पटना जिले के परसा बाजार थाना के चाणक्य कॉलोनी रोड नंबर 5 निवासी मिनम संजीव(48) के रूप में हुई है। अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर पीड़िता ने डीएम और एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि साल 2021 से अपने मायके में रह रही थी। उनकी मां पिछले कई वर्षों से बीमार थीं। करीब सात साल तक उन्होंने ही उनकी देखभाल की। इलाज से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक का खर्च उन्होंने उठाया। मां के निधन के बाद श्राद्ध कर्म का पूरा खर्च उठाया। जीवित रहते हुए मां ने भाइयों को संपत्ति में बराबर का हिस्सेदार बनाने को कहा था। भाई भी तब इस बात के लिए मंजूर थे, मगर मां के गुजरने के बाद भाइ कहे से मुकर गए। व्यवहार लगातार खराब होता गया। पुलिस के जाते ही विवाद शुरू हो गया महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले रक्षाबंधन के दिन जब वह भाइयों को राखी बांधने घर पहुंची तो गाली-गलौज करते हुए निकल जाने को कहा। घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। बाद में उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिजली दोबारा जोड़ी गई। पुलिस टीम के वापस लौटने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। भाइयों ने उनका लैपटॉप, दवाइयां और कपड़े छीन लिए और जबरन घर से बाहर निकाल दिया। बीते 14 मई की रात उन्हें थाना परिसर के. हाट में रात बितानी पड़ी। रात करीब 9 बजे उनके भाई और भाभी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। उन्होंने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा तो भाइयों ने फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति अपने नाम करने की कोशिश की। उनका कहना है कि साल 2023 में उनकी निजी जमीन भी बेच दी गई, जिसका मामला फिलहाल परिवार न्यायालय में लंबित है। रहने के लिए कमरे तक नहीं दिया महिला ने बताया कि उसके पैतृक मकान में छह कमरे, पांच बाथरूम और दो किचन हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रहने के लिए दो कमरे तक नहीं दिए जा रहे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर के.हाट थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>