Published On: Thu, May 21st, 2026

रणवीर सिंह की धुरंधर का नया वर्जन कल होगा स्ट्रीम: बिना किसी कट के रिलीज होगी फिल्म, हाई कोर्ट की जांच के बीच मेकर्स का फैसला


57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ कल यानी 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद 30 जनवरी को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म के दूसरे पार्ट में सेना की गोपनीय जानकारियां दिखाने के आरोपों पर केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड से जांच करने को कहा है।

‘धुरंधर 2’ की स्ट्रीमिंग डेट भी तय मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस पार्ट का प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा। इसके बाद 5 जून से दर्शक इसे सिर्फ जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे। फिल्म के दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और दोनों फिल्मों की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

दूसरे पार्ट पर चल रहा है कानूनी विवाद फिल्म का नया वर्जन ऐसे समय में आ रहा है जब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में कानूनी विवाद चल रहा है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स से जुड़ी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को दिए निर्देश इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी की ओर से उठाए गए मुद्दों को छोड़ नहीं सकते। कोर्ट ने केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से इन आरोपों की जांच करने को कहा है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस बात की जांच की जाए कि क्या फिल्म से ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन हुआ है।

दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है।

वहीं 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने दुनियाभर में करीब ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

————————————

ये खबर भी पढ़ें ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पूरी खबर पढ़े



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>