Published On: Tue, May 19th, 2026

तलाक के ऐलान के बाद कांस पहुंचीं मौनी रॉय: ब्लैक ड्रेस में पहला लुक आया सामने; चार दिन पहले पति सूरज से अलग हुईं


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करने के ठीक चार दिन बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई हैं। 18 मई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘कांसऔर अफरातफरी, बोंजूर’।

कांस 2026 के अपने पहले लुक के लिए मौनी रॉय ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना। उन्होंने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कंधों पर ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट कैरी किया था। मौनी यहां अपने नए प्रोजेक्ट ‘बॉम्बे स्टोरीज’ के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं।

देखें कांस में मौनी की तस्वीरें.…

मौनी ने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी।

मौनी ने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी।

कांस 2026 के लिए मौनी रॉय ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना।

कांस 2026 के लिए मौनी रॉय ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना।

मौनी का मेकअप काफी सिंपल था, जिसमें डाइमंड नेकलेस भी शामिल था ।

मौनी का मेकअप काफी सिंपल था, जिसमें डाइमंड नेकलेस भी शामिल था ।

बॉम्बे स्टोरीज प्रोजेक्ट के लिए पहुंचीं कांस मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘बॉम्बे स्टोरीज’ को शोकेस करने के लिए पहुंची हैं। यह प्रोजेक्ट लेखक सादत हसन मंटो के काम पर आधारित एक सटायर (व्यंग्य) है। मौनी के लिए यह प्लेटफॉर्म इसलिए भी खास है क्योंकि वह इससे पहले साल 2023 और 2025 में भी कांस के रेड कार्पेट पर हिस्सा ले चुकी हैं।

पिछले सालों में जहां उनका लुक हाई-फैशन ड्रामा से भरपूर था, वहीं इस साल का लुक उनके मजबूत पर्सनल अंदाज को दिखाता है।

चार दिन पहले ही किया था तलाक का ऐलान तस्वीरें पोस्ट करने से ठीक चार दिन पहले यानी 14 मई को मौनी और सूरज नांबियार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें दोनों ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म करने की बात कही थी। इस मुश्किल समय में मौनी ने मीडिया और फैंस से प्राइवेसी और सम्मान बनाए रखने की अपील की थी।

उन्होंने लोगों से उनके रिश्ते को लेकर झूठी कहानियां न बनाने का भी अनुरोध किया था। पर्सनल लाइफ में चल रहे इस बदलाव के बीच अपने काम को प्राथमिकता देना उनके करियर के प्रति समर्पण को दिखाता है।

साल 2022 में हुई थी दोनों की शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी। दोनों की शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुबई के एक क्लब में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के चार साल पूरे होने से पहले ही दोनों ने पिछले हफ्ते एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक का ऐलान किया था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>