Published On: Mon, May 18th, 2026

प्रभारी मंत्री बुलो मंडल का किशनगंज दौरा आज से: सहयोग शिविरों और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा,आम जनता से करेंगे सीधा संवाद – Kishanganj (Bihar) News




बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल 19 मई को अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में जिले का यह उनका पहला दौरा है। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंत्री आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विभिन्न प्रखंडों में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में भाग लेंगे। साथ ही, वे जिले के विकास कार्यों और ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 19 मई (मंगलवार) को सुबह 10:30 बजे किशनगंज प्रखंड कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में सम्मिलित होकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करेंगे। इसके बाद, वे 11:40 बजे पोठिया प्रखंड कार्यालय और दोपहर 12:50 बजे ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में भाग लेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देंगे। अगले दिन, 20 मई को कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर रहेगा। सुबह 11:00 बजे किशनगंज समाहरणालय सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ‘जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे, ऊर्जा मंत्री के रूप में वे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की जाएगी। प्रभारी मंत्री के इस प्रथम आगमन और कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुचारू संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>