Published On: Thu, May 14th, 2026

करनाल के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत: गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर; 35 लाख का कर्ज लेकर विदेश गया, परिवार का इकलौता बेटा – Gharaunda News

Share This
Tags




अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड इलाके में 12 मई को हुए सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत हो गई। वह रेड लाइट पर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया गया। मृतक युवक की पहचान 40 वर्षीय प्रवीन निवासी शिव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है। अमेजन कंपनी में करता था काम प्रवीण करीब तीन साल पहले अमेरिका गया था और वहां अमेजन कंपनी में डिलीवरी का काम कर रहा था। प्रवीन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और दो बच्चों का पिता था। उसकी एक बहन भी है। परिवार के आर्थिक हालात सुधारने के लिए उसने अमेरिका जाने का फैसला लिया था और इसके लिए 30 से 35 लाख रुपए का कर्ज लिया था। वहां पहुंचने के कुछ महीनों बाद उसे नौकरी मिल गई थी और वह नियमित काम कर रहा था। रेड लाइट पर खड़ा था, तभी हुआ हादसा मृतक के मामा चरणजीत ने बताया कि परिजनों को अमेरिका से कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली। 12 मई की सुबह प्रवीन डिलीवरी के लिए जा रहा था और प्लेनफील्ड में क्वेकर बुलेवार्ड और स्टाउट हेरिटेज पार्कवे के चौराहे पर रेड लाइट पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उसकी डिलीवरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। देखें हादसे की फोटो… दो अन्य घायल, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना को देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>