सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 74,700 पर कारोबारर कर रहा: निफ्टी 30 अंक ऊपर 23,400 के पार पहुंचा, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
>
मुंबई40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी बुधवार, 13 मई को सेंसेक्स 100 अंक (0.17%) की तेजी के साथ 74,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंकों (0.12%) की तेजी है, ये 23,400 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों खरीदारी है, जबकि फार्मा के शेयरों में बिकवाली है।
एशियाई बाजारों में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7749 | 101 | 1.50% |
| निक्केई (जापान) | 62986 | 188 | 0.30% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26364 | 16 | -0.06% |
कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49761 | 56 | 0.11% |
| नैस्डैक | 26088 | -186 | -0.71% |
| S&P 500 | 7401 | -12 | -0.16% |
कल विदेशी निवेशकों ने 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 7,990 | 21,119 | 47,972 |
| FII/FPI | -1,959 | -14,849 | -50,649 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ
शेयर बाजार में कल 12 मई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

-
सोना ₹10,000 और चांदी ₹18,000 महंगी हुई: सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने कहा था सोना न खरीदें
1:18
- कॉपी लिंक
शेयर
-
खाने-पीने की चीजें महंगी होने से रिटेल महंगाई 3.48% बढ़ी: चांदी एक दिन में ₹8,667 महंगी, ₹2.65 लाख पहुंची, रुपया ऑल टाइम लो पर आया

- कॉपी लिंक
शेयर
-
चांदी एक दिन में ₹8,667 महंगी, ₹2.65 लाख पहुंची: इस साल 34 हजार का उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1,270 चढ़कर ₹1.52 लाख पर आया
0:51
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पेट्रोलियम मंत्री बोले-भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल: 45 दिन का LPG स्टॉक है; पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें
1:12
- कॉपी लिंक
शेयर
















>