Published On: Tue, May 12th, 2026

Bangladesh Sets Pakistan 000 Run Target; Afridi 00 Wickets

Share This
Tags


मीरपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान को 268 रन का टारगेट दिया है। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने दूसरी पारी 240/9 रन के स्कोर पर घोषित की।

मेजबान टीम को पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी। पाकिस्तान पहली पारी में 386 पर ऑलआउट हुआ था। जबकि बांग्लादेश ने 413 रन बनाए थे।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने मंगलवार को 152/3 के स्कोर से खेला शुरू किया और पहले सेशन में ही पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।

कप्तान नजमुल हसन शांतो 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में शतक (101 रन) लगाया था। कप्तान के अलावा, मोमिनुल हक (56 रन) ने अर्धशतक लगाया। हसन अली और नोमान अली को 3-3 विकेट मिले।

रहीम के चौके से दिन की शुरुआत, आउट भी हुए दिन की शुरुआत मुशफिकुर रहीम के चौके से हुई। उन्हें किस्मत का साथ मिला। उन्होंने हसन अली की पहली बॉल पर ड्राइव लगाने की कोशिश की। जोकि ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर गिरी थी।

गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और फर्स्ट स्लिप के बगल से थर्ड मैन बाउंड्री की ओर निकल गई। गनीतम रही कि फील्डर गेंद तक नहीं पहुंच सका।

रहीम की पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। दिन के तीसरे ओवर में वे हसन अली की गेंद पर कप्तान सान मसूद को कैच थमा बैठे और 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रिव्यू लेकर आउट होने से बचे लिटन दास 58वें ओवर में लिटन दास रिव्यू से LBW होने से बच गए। नोमान अली ने लिटन दास के खिलाफ जोरदार LBW अपील की। अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

लिटन ने तुरंत रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने अल्ट्रा-एज में बल्ले का किनारा देखा। यहां ऑन-फील्ड फैसला बदल दिया गया।

लिटन लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद पिच से टर्न होकर सीधी अंदर आई और पैड पर लगी। बाद में लिटन दास 11 रन बनाकर आउट हो गए।

पाकिस्तान से आजान का शतक, 3 अर्धशतक भी लगे मैच के तीसरे पाकिस्तान की टीम 386 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बांग्लादेश को पहली पारी में 27 रनों की बढ़त मिली। पाकिस्तान की ओर से ओपनर आजान अवेस (103 रन) ने शतक लगाया। अब्दुल्लाह फजल (60 रन) ने अर्धशतक लगाया। सलमान आगा ने 58 और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट झटके। तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले।

————————–

मीरपुर टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बांग्लादेश ने पहले दिन 301 रन बनाए; कप्तान शांतो का शतक, मोमिनुल की फिफ्टी

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मजबूत शुरुआत की है।शुक्रवार को स्टंप्स तक बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 301 रन बनाए। शांतो 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोमिनुल हक (91) अपने शतक से महज 9 रनों से चूक गए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>