Published On: Mon, Nov 11th, 2024

Women’s ACT Hockey: महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच जापान-कोरिया के बीच; भारत का मलेशिया से मुकाबला


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: आदित्य आनंद

Updated Mon, 11 Nov 2024 09:35 AM IST

Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है। मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलिमा टेटे ने जीत की उम्मीद जताई है।


loader

Sports: Women's ACT Hockey starts today in Rajgir, Bihar; Japan, Korea, Malaysia, India, China, Thailand

महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉपी।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बिहार के राजगीर में आज से पहली बार एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का आगाज हो रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत और मलेशिया की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का पहला मुकाबला दोपहर 12:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला शाम 4:45 बजे मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।

168 देशों में होगा सीधा प्रसारण

11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दुनिया के 168 देशों में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल इसका कवरेज करेंगे। राजगीर के खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान अत्याधुनिक सुविधाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही सभी दिन के टिकट बुक हो गए। 

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>