{“_id”:”66e7da2c8a7569fda60a85aa”,”slug”:”while-making-a-reel-in-chamba-the-girl-fell-into-a-ditch-video-viral-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal: चंबा में रील बनाते लुढ़ककर खाई में गिरी युवती, इससे पहले पेड़ पर चढ़कर किया था स्टंट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं। रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके हैं।
चंबा में रील बनाते लुढ़ककर खाई में गिरी युवती – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
सोशल मीडिया पर रील के जरिये फेम हासिल करने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सामने आया है। एक युवती सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में लुढ़कर खाई में जा गिरी। युवती के गिरने से ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे गंभीर चोटें आई होंगी। लेकिन, बाद में युवती ने एक और रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वयं को सुरक्षित बताया। इससे पूर्व भी युवती ने एक विशालकाय पेड़ पर चढ़कर रील बनाई थी और लोहे के बड़े पुल पर भी रील बनानाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Trending Videos
कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं। रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग रील बनाने और चंद लाइक और फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालते हैं।