Published On: Fri, May 30th, 2025

Weather Update: Weather Will Deteriorate In Rajasthan- Meteorological Department Has Issued A Warning Of Storm – Amar Ujala Hindi News Live


राजस्थान के पूर्वी हिस्से में आंधी और बारिश तथा पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और हीट वेव्स चल रही हैं। बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म प्रदेश रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री को क्रॉस कर गया। वहीं पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान का स्तर 43 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव्स के साथ तेज आंधी और वज्रपात भी हो सकता है। पूर्वी हिस्सों में भरतपुर तथा जयपुर संभाग में कुछ हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

Trending Videos

बीते 24 घंटों में गंगानगर सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  राजधानी जयपुर में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिन तापमान में इसी स्तर पर बना रह सकता है।   बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 39.2, भीलवाड़ा में 37.6, अलवर में 39.4, जयपुर में 40.1, पिलानी में 40.7, कोटा में 42.1, बाड़मेर में 40.3, जैसलमेर में 43.1, जोधपुर में 40,  चूरू में 43, तथा बीकानेर में 43.5 व  गंगानगर में 45.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

जल्द मानसून आने की संभावना

इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून जल्दी आ रहा है। इसका कारण है सोमाली जेट नाम की हवा, जो मानसून को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में मानसून आमतौर पर 20 जून को आता है, लेकिन इस बार यह करीब 15 दिन पहले यानी जून के पहले हफ्ते तक राज्य में पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: शाम तक भी नहीं टिका मंत्री जी का दावा, टंकी पर चढ़ीं उन्हीं की पार्टी की प्रधान, जानें मामला

सोमाली जेट क्या है?

सोमाली जेट दरअसल निचले स्तर की तेज हवाएं हैं, जो मॉरीशस और मडागास्कर से चलती हैं। ये हवाएं मानसून को लेकर तेजी से आगे बढ़ती हैं। अब तक मानसून महाराष्ट्र के मुंबई तक पहुँच चुका है और मई के अंत तक यह मध्य भारत तक पहुँच सकता है। इस वजह से राजस्थान में भी मानसून जल्दी शुरू होने की उम्मीद है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>