Weather Update: मुंबई में बारिश से त्राहिमाम, रनवे पर भरा पानी 36 उड़ानें रद्द; कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ से लेकर मैदानी राज्यों तक पूरा बारिश इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। पहाड़ी राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं, पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं, कई सड़कें बंद हैं, वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं मैदानी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से मुंबई और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सड़कों और लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। रविवार को मुंबई में खराब मौसम और रनवे पर पानी भरने के चलते 36 उड़ानें रद्द की गईं। ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अभी इन दुश्वारियों से छुटकारा भी नहीं मिलने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश को लेकर तीन राज्यों के लिए रेड और नौ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।