Published On: Tue, Aug 13th, 2024

Vyjayanthimala: 91 की हुईं हिंदी सिनेमा की ‘चंद्रमुखी’, 90 की उम्र में भरतनाट्यम किया तो दंग रह गए थे लोग


13 अगस्त, 1933 को एक तमिल परिवार में जन्मीं वैजयंती माला ने मात्र 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपने करियर का श्रीगणेश कर दिया था। आज वैजयंती माला 91 साल की हो गई हैं। उनकी पहचान एक शानदार अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर के तौर पर हैं। वैजयंती के चाहने वालों को उनके दोनों ही अंदाज खूब पसंद आते हैं।




Trending Videos

वैजयंती माला के लिए सिनेमा का माहौल कोई नया नहीं था, क्योंकि उनकी मां वसुंधरा देवी खुद भी एक अभिनेत्री थीं, जो 1940 के दशक में तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम थीं। वैजयंती ने तमिल फिल्मों से करियर शुरू करने के बाद ‘बहार’ फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने सफर का आगाज किया था। यह फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें लड़की, नागिन, संगम, सितारा, जश्न, ताज, अंजान और पहली झलक समेत कई फिल्मों में काम किया।


वैजयंती माला भले ही 100 साल की उम्र की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन वो अभी भी अपने नृत्य से लोगों का दिल जीतने का दम रखती हैं। इस साल की शुरूआत में उनकी भरतनाट्यम प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है। दरअसल, वैजयंती माला ने राम मंदिर के ‘रागसेवा’ कार्यक्रम में भरतनाट्यम करके दर्शकों को चौंका दिया था। इसी साल उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। वो पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। मालूम हो कि उन्होंने साल साल की उम्र में 1940 में वैटिकन सिटी में भी प्रस्तुति दी थी। 



वैजयंती माला की प्रमुख फिल्मों में गंगा जमुना, संगम, मधुमति, नई दिल्ली, लीडर, नया दौर, जेवल थीफ, देवदास, आम्रपाली, साधना, छोटी सी मुलाकात, सूरज, नागिन, नजराना, आशा, फूलों की सेज, पैगाम, संघर्ष, सितारों के आगे, साथी, दुनिया, इशारा, दो दिलों की दास्तान शामिल हैं। वैजयंती ने बंगाली फिल्म हते बाजारे में अभिनय करने के साथ-साथ एक गाना भी गाया था। साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

Haniya Aslam Passed Away: पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम ने कहा दुनिया को अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन


.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>