Vegetable Price: सब्जी की कीमतों में उछाल से बढ़ी परेशानी, किचन का बजट भी गड़बड़ाया, जानें लेटेस्ट रेट

Rajasthan Vegetable Price: राजस्थान के अलवर जिले की खैरथल मंडी और दौसा जिले में सब्जियों की कीमतों और आवक में इस समय खासा अंतर देखने को मिल रहा है. मंडियों में सब्जियों की कीमतें स्थान विशेष और आपूर्ति की मात्रा पर निर्भर कर रही हैं. यहां सब्जियों की आवक संतोषजनक बताई जा रही है, जिससे कुछ सब्जियों की कीमतें तुलनात्मक रूप से कम बनी हुई हैं.
अरवल के खैरथल मंडी में गोपालदास केशवानी के अनुसार, इस समय पालक ₹20–25, आलू ₹20, प्याज ₹20, लहसुन ₹100, गोभी ₹60, टमाटर ₹30, बैंगन ₹20, शिमला मिर्च ₹60, तुरई ₹40, लौकी ₹15–20, करेला ₹40, मिर्ची ₹20, भिंडी ₹20–30 और नींबू ₹80–100 प्रति किलो बिक रही है.
दौसा के मंडी में सब्जियों की कीमत में उछाल
दौसा जिले में कई सब्जियों के दाम अधिक देखे जा रहे हैं. जैसे कि टमाटर ₹25, आलू ₹30, मिर्ची ₹60, पलक ₹40, भिंडी ₹45, करेला ₹45, टिंडा ₹70, अरबी ₹65 और बैंगन ₹35 प्रति किलो बिक रहे हैं. यहां गवार की फली ₹40 और कैरी ₹50 जैसी मौसमी सब्जियों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ सब्जियों की कम आवक के चलते बाजार में दाम बढ़े हुए हैं. जिससे लोगों को जेब पर भी असर पड़ रहा है. सब्जी की बढ़ी कीमतों की वजह से किचन का बजट भी गड़बड़ा रहा है.
सब्जियों की कीमत पर बरसात का पड़ेगा असर
ग्राहकों का कहना है कि दौसा में दाम ऊंचे हैं, जबकि खैरथल में सब्जियों की उपलब्धता बेहतर है. दोनों जिलों में सब्जियाें की आवक बनी हुई है. हलांकि मौसूम प्रतिकूल रहने की वजह से दौसा में दाम बढ़े हैं. खासकर हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है. व्यापारियों के अनुसार, दौसा में स्थानीय उत्पादन कम होने के चलते बाहर से आयात पर निर्भरता ज्यादा है, जिससे दाम बढ़ जाते हैं. वहीं मंडी संचालकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात का असर भी सब्जियों की कीमतों पर दिख सकता है.
दौसा और अरवल मंडी में सब्जियों के रेट
दौसा की मुख्य सब्जी | कीमत/प्रति किलो | अरवरल मुख्य सब्जी | कीमत/ प्रति किलो |
टमाटर | 25 | पालक | 20-25 |
कठेड़ | 60 | गोभी | 60 |
आलू | 30 | शिमला मिर्च | 60 |
परवल | 50 | तुरई 40kg | 40 |
पालक | 40 | टमाटर | 30 |
भिंडी | 45 | आलू | 20 |
गवार की फली | 40 | प्याज | 20 |
करेला | 45 | लहसुन | 100 |
टिंडा | 70 | बैंगन | 20 |